बेमेतरा । बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की एटीएम मशीन को चोर उखाड़ ले गए। इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार, वारदात रात के समय हुई है। गुरुवार की सुबह आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। आरोपी ने कटर के माध्यम से मशीन के आसपास कटाई की, फिर मशीन को निकालकर ले उड़े। एटीएम मशीन में रुपये के संबंध में बैंक से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Related Articles
मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख….
September 27, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण…..
September 1, 2026


